☜ Click Here to Star Rating



नागौर में अनंत चौदस पर भगवान गणपति विसर्जन के कार्यक्रम हुए। शहर में गणेश चतुर्थी से जगह-जगह विराजे गणपति महाराज का शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। कॉलोनियों के पार्क, मोहल्ले, घरों और मंदिरों में विराजमान भगवान गणपति का श्रद्धालुओं ने विधि-विधा

.

नकास गेट इलाके में नकास गणेश मंडली के सौजन्य से हुए आयोजन में विराजे 5 फीट की गणपति प्रतिमा का विसर्जन जाजाेलाई तालाब में क्रेन से किया गया। इसके अलावा नागौर में विराजीं गणपति प्रतिमाओं का नागौर के चेनार स्थित शक्कर तालाब, बासनी रोड स्थित जाजोलाई तालाब, जड़ा तालाब, प्रताप सागर तालाब और हवाई पट्‌टी के पास तेलीनाडा तालाब समेत शहर के विभिन्न तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन करने से पहले भगवान गणपति का पूजन किया गया।

गणेश विसर्जन शोभायात्राओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। दोपहर बाद से गणपति विसर्जन के कार्यक्रम शुरू हो गए। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया…. अगले वर्ष जल्दी आना कहकर भगवान गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भावुक हो गए और नम आंखों से गणपति को विदा करते नजर आए।

शनिवार को नागौर शहर समेत आसपास के गांवों में अनंत चतुर्दशी पर विभिन्न मंदिरों और अन्य जगहाें पर विराजमान हुए गणपति बप्पा का श्रद्धालु ने 10 दिन तक सुबह-शाम पूजन किया। आज अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणपति का विधि-विधान पूजन करने के बाद श्रद्धालु उन्हें विसर्जन से पहले भ्रमण के लिए लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की शोभायात्रा में एक-दूसरे को गुलाल लगाई और डीजे पर नाचते-गाते हुए गणपति को विदाई दी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading