कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार को बारां में सर्किट हाउस में प्रेस से बातचीत की।
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मेरे प्रभाव वाले इलाकों में पार्टी के हारने पर मैंने इस्तीफा दिया था। वह एक साल तक चलता रहा। फिर केंद्र ने कहा तो तीन महीने से काम कर रहा हूं। ऐसा काम जो आप जानते हो। अगर 6-8 महीने और काम करूंगा तो भूचाल खड़ा हो जा

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बारां सर्किल हाउस में प्रेस से बात की।
मीणा ने कहा- मैं इस बात से खफा हूं, पार्टी ने मुझे उन इलाकों में जिम्मेदारी दी, जहां असर रखता हूं, लेकिन उन इलाकों में हम सातों सीट हार गए। मैंने चुनाव में घोषणा की थी यहां पार्टी हारी तो मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। यह बात मैंने पीएम के आने से पहले कही थी। जनता में जवाबदेही और नैतिकता के नाते इस्तीफा दे दिया। एक साल तक इस्तीफा चलता रहा। फिर केंद्र ने कहा काम करो तो मैं तीन महीने से काम कर रहा हूं। ऐसा काम जो आप जानते हो। 6-8 महीने और काम करूंगा तो भूचाल खड़ा हो जाएगा।
मीणा झालावाड़ के पीपलोदी गांव से जयपुर जाते वक्त कुछ देर के लिए बारां रुके। इस दौरान सर्किट हाउस में विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक ललित मीणा, जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर समेत भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में उनसे भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान किसानों ने खाद डीलरों पर जबरदस्ती अटैचमेंट देने का आरोप लगाया। अधिकारियों से अतिवृष्टि का फीडबैक लेने के बाद मंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पूरे राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा हुई है, जिसमें भी बारां जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मांगरोल क्षेत्र को छोड़कर सभी जगह 40 से 70% तक का फसलों का खराब हुआ है, जिसको ध्यान में रखते हुए फसलों के नुकसान के सर्वे का काम शुरू करवा दिया गया है, जो 15 सितंबर तक पूरा होने की संभावना है।
तीन दिन रुककर समस्याएं दूर करूंगा इसके बाद किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में 50% फसल खराबे पर मुआवजा वितरित होता था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इसको 35% कर दिया गया है। खाद डीलरों द्वारा जबरन अटैचमेंट देने पर भी उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। साथ ही चंबल फ़र्टिलाइजर द्वारा बारां जिले को यूरिया की मात्रा कम देने पर उन्होंने कहा- यह दिया तले अंधेरा जैसी बात है। मैं जल्द ही दो-तीन दिन यहां रुककर इस समस्या को भी दूर करूंगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments