![]()
बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत के मामले में गंगाशहर थाने के सहायक उप निरीक्षक (ASI) को गिरफ्तार किया है। मारपीट के एक मामले में रिश्वत की डिमांड की गई थी।
ACB को इस संबंध में शिकायत मिली थी की एएसआई अरुण मिश्रा लड़ाई झगड़े के एक मामले में पचास हज़ार रुपए की रिश्वत माँग रहा है। इस पर पीड़ित ने एसीबी को लिखित शिकायत कर दी। शिकायत की पुष्टि की गई। इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को ट्रेप किया। यह कार्रवाई एसीबी के एएसपी आशीष के नेतृत्व में गंगाशहर में की गयी है। जहां पर एसीबी की टीम ने एएसआई को हजारों रुपये की रिश्वत के साथ दबोचा है। जानकारी के अनुसार एएसआई अरूण मिश्राा ने मारपीट के मामले में परिवादी से 50 हजार रूपए की मांग की थी और 10 हजार रूपए में बातचीत तय हुई थी। जिसके बाद परिवादी की सूचना का एसीबी ने सत्यापन सही पाया गया।
अब एसीबी की टीम अरुण मिश्रा के घर पर भी छानबीन कर सकती हैं। इसके साथ ही बैंक खातों की भी छानबीन हो सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments