चित्तौड़गढ़ में साढ़े 3 महीने की मासूम से रेप के मामले में पुलिस ने पिता को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में मानते हुए हीनियस क्राइम मॉनिटरिंग यूनिट (HCMU) यूनिट बनाई है। यही अब इस मामले की जांच करेगी। इस यूनिट के प्रमुख उदयपुर क
साढ़े 3 महीने की मासूम उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती है और वहां उसके पास 2 महिला कॉन्स्टेबल तैनात हैं। पुख्ता सबूत के लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रोने की आवाज सुन मां नीचे आई थी
मां ने दी FIR में बताया कि 7 सितंबर (रविवार) की देर रात मां छत पर थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान पिता ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर नीचे आई तो मासूम खून से लथपथ थी। दूसरे कमरे में मौजूद बच्ची के दादा-दादी की मदद से बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
पड़ोसियों ने बताया कि रविवार देर रात बच्ची की मां रोती हुई आई। बताया-उसकी बच्ची के साथ उसी के पिता ने गलत काम किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
8 सितंबर से उदयपुर में भर्ती है मासूम
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिन पहले 7 सितंबर की देर रात को बच्ची को खून बहने की हालत में चित्तौड़गढ़ के हॉस्पिटल लाया गया था। यहां बच्ची की मां और डॉक्टर एकदम से समझ नहीं पाए कि बच्ची को ब्लीडिंग क्यों हो रही है। इस कारण उसे 8 सितंबर को उदयपुर रेफर कर दिया गया, जहां अभी भी उसका इलाज जारी है।
एसपी बोले- जल्द से जल्द चालान पेश करेंगे
एसपी त्रिपाठी ने बताया- मामले में बच्ची के पिता को डिटेन कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। जैसे ही मेडिकल रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर पुख्ता कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कोशिश है कि गिरफ्तारी के 10 से 15 दिनों के अंदर ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाए और एक-दो महीनों के अंदर इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सुनवाई हो जाए।
मानसिक रोगी होने की बात अफवाह
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया है कि आरोपी पिता के मानसिक रोगी होने की बात केवल अफवाह है। कई बार आरोपी ऐसे बहाने करके क्राइम से बचने या कम सजा पाने के लिए करते हैं। आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ ही दिखाई दे रहा है।
HCMU यूनिट को सौंपा केस
एसपी त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले को भी HCMU यूनिट को सौंपा गया है ताकि हर एंगल से सही और निष्पक्ष जांच हो सके। यह टीम न सिर्फ जांच में परामर्श देगी बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि मामले में कोई लापरवाही न हो।
पुलिस ने क्राइम सीन पर जाकर साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। एडिशनल एसपी (सिकाऊ) मुकेश सांखला, डीएसपी विनय चौधरी और कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।


पढ़ें केस से जुड़ी ये खबर…
पिता ने साढ़े 3 महीने की बच्ची से रेप किया:दर्द से बिलख रही थी मासूम, मां ने दर्ज करवाई FIR
चित्तौड़गढ़ में साढ़े 3 महीने की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां छत से नीचे आई तो मासूम लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सोमवार को महिला ने पति के खिलाफ बेटी से रेप करने की शिकायत दी। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments