![]()
नागौर के जायल कस्बे में स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के सभागार में बैठक हुई। राज्यमंत्री डॉ. मंज बाघमार ने बैठक में सभी विभागों में चल ही प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सभी विभागों की अलग-अलग बैठकें लीं और अधिक
बैठक में राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए और बजट घोषणा में स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारियों से राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश से हुई जन-धन व पशु हानि, फसल खराबा और खेतों में जलभराव की स्थिति का सर्वे कर वास्तविक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा योजना की क्रॉप कटिंग और मौसमी बीमारियों से बचाव की समीक्षा की।
ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक में राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लाेगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जनता की समस्याओं पर लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments