जोधपुर में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कंस्ट्रक्शन-कारोबारी से 1.29 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई। कंपनी के सीईओ बनकर वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया गया और तीन गुना मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया।
ठग ने पहले कम राशि निवेश करवाकर तीन गुना मुनाफा लौटाया, जिससे कारोबारी का विश्वास जीत लिया। इसके बाद, जब कारोबारी ने ज्यादा पैसे निवेश किए और उन्हें वापस मांगा, तो उससे 1.5 करोड़ रुपए और जमा करने की मांग की गई। धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब 4 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला…
1. निवेश के नाम पर व्यक्ति को ठगा नरपत नगर निवासी कारोबारी पंकज मूंदड़ा (55) ने देवनगर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि 25 जुलाई को वॉट्सऐप के माध्यम से अंबरीश खेगे ने संपर्क किया। उन्होंने खूद को एंजल वन (angel ane) कंपनी, उसके सीईओ (CEO) का बताया। वैन गार्ड ग्रुप में आईडी बनवाई, और उसमें तीन गुना मुनाफे की बात कही।
2. 2.5 लाख रुपए का विड्रोल दिया पंकज मूंदड़ा ने बताया कि उन्होंने इसे असली समझकर 25 जुलाई 2025 को 10,000 रुपए का निवेश किया। पैसे जमा करने के बाद अंबरीश खेगे और उसकी साथी सानिका गोखले ने एंजल वन की DMA APP में उन्हें लॉगिन करवाया। वहां शेयर निवेश के नाम पर निवेश प्रारम्भ करवाया।
मूंदड़ा ने 8 अगस्त को 17,340, 12 अगस्त को 5,000, 16 अगस्त को 2 लाख और 19 अगस्त को 4 लाख रुपए निवेश किए। इसके बाद 20 अगस्त को उन्हें 2.5 लाख रुपए का विड्रोल दिया गया, जिससे उन्हें उन पर विश्वास हो गया।
3. पत्नी के अकाउंट से भी निवेश किया मूंदड़ा के अनुसार, इसके बाद उन्होंने 25 अगस्त को 12.50 लाख रुपए और उनकी पत्नी के अकाउंट से 70 हजार रुपए का निवेश किया। फिर लीगल कार्रवाई का भय दिखाकर बढ़कर 80% प्लेंटी लगने की बात कहकर 3 सितंबर को 95 लाख रुपए का निवेश करवाया गया।
4. 1.5 करोड रुपए और जमा करने की मांग सितंबर को निवेश पूरा होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के DMA अकाउंट में आईपीओ एलोकेशन बिना पीड़ित की जानकारी और अनुमति के सब्सक्राइब दिखाकर भय दिखाया और 1.5 करोड रुपए और जमा करने की मांग की। इस पर पीड़ित ने एंजल वन की आधिकारिक कंपनी के बारे में पता किया तो पता चला कि यह आईडी योजना और इससे जुडे अंबरीश खेगे सभी नकली थे। पीड़ित के मुताबिक इस पूरे प्रकरण में उसके साथ 1,29,55,340 रुपए की धोखाधडी हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments