जैसलमेर में बुधवार को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। आज के दिन भगवान गणेश के मंदिरों में विभिन्न अनुष्ठान होंगे। शहर से 12 किमी दूर चूंधी गणेश में बुधवार को परंपरागत रूप से गणेश चतुर्थी महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। सुबह से मंदिर में श्र
आज के दिन भगवान गणेश का विशेष शृंगार किया है। साथ ही मंदिर को भी विशेष सजावट के साथ सजाया गया है। आज गणेश भगवान के लिए 51 हजार लड्डुओं का भोग बनाया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मेला लगाया गया है और मेले में कई तरह के झूले आदि भी लगाए गए हैं। शाम को मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा और भजन संध्या के बाद महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।

चूंधी गणेश मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार।
12 किमी दूर चूंधी में गणेश मेले का आयोजन
चूंधी गणेश मेले के संयोजक ग्वालदास मेहता ने बताया कि 37वां चूंधी गणेश मेला विशेष तथा भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चूंधी गणेश मंदिर सेवा समिति के सदस्य पिछले कई दिनों से गणेश चतुर्थी के मेले को भव्य रूप से मनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। सेवा समिति के सदस्यों द्वारा इस तरह के प्रयास किए जा रहे है कि मेलार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
इस अवसर पर चूंधी गणेश मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग तथा सुंदर टेंट से सजाया गया है। भगवान गणेश के निज मंदिर पर भव्य बागा तथा पुष्प श्रंगार किया गया है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर मंदिर परिसर स्थित महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर, भगवान कृष्ण तथा जगदम्बा के शीश महल रुपी मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। महोत्सव में बच्चों के संयोजक मेहता ने बताया कि दर्शनार्थियों के आवागमन के लिए शहर के हनुमान चौराहे से चूंधी गणेश मंदिर स्थल तक निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।
झांकियों का आयोजन
इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर उमावि, आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं भाटिया बगेची प्राथमिक विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां मेले का मुख्य आकर्षण होंगे। शाम 7 बजे महाआरती के पश्चात भजन संध्या एक शाम भगवान गणेश के नाम आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। चूंधी गणेश मेले में दर्शनार्थियों के लिए परंपरागत रूप से महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। चूंधी गणेश मेले से एक दिन पूर्व मंगलवार को भगवान गणेश के प्रिय प्रसाद गुलिया लडडू बांधने की सेवा हुई। समिति में जगदीश चांडक, सत्यनारायण देवड़ा, सतीश चूरा, महेश मालपानी, घनश्यामसिंह उदावत, भवानीसिंह सिसोदिया, जीवनलाल,माहेश्वरी समाज की महिला, दुर्गवासी महिला, केबी कोऑपरेटिव मित्र मंडल सेवाएं दे रहे हैं।
गणेश मंदिर में भजन संध्या
गांधी चौक स्थित रिद्धि सिद्धि सहित गणेश मंदिर में बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पुजारी सुशीला पुरोहित ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर दोपहर 12 बजे भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर विशेष श्रंगार एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे महाआरती के पश्चात जोधपुर की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के सहयोग से स्थानीय भजन गायक भरत व्यास, गिरिराज पुरोहित, प्रमोद बरसा तथा पंडित मनोहरलाल पुरोहित द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
अपडेट्स
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments