☜ Click Here to Star Rating



मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मौलाना आज़ाद मुस्लिम बी.एड कॉलेज के सभागार में सोमवार को प्रथम वर्ष के नव प्रशिक्षणार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें सोसायटी पदाधिकारियों ने भावी शिक्षकों का मार्ग

.

कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रार्थना से आरम्भ हुआ। इसके बाद को-एड बी.एड महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्वेता अरोड़ा ने नए ट्रेनी टीचर्स का स्वागत करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय की परंपरा के अनुसार अध्यापन प्रशिक्षण विभिन्न टीचिंग एक्टिविटीज के माध्यम से होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति अनिवार्य होती है। व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने कॉलेज का परिचय व यूनिफॉर्म की जानकारी दी।

दूसरे सत्र में सोसायटी पदाधिकारियों का उद्बोधन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरुआत तिलावते कुरआन से हुई। तत्पश्चात मारवाड़ मुस्लिम एंड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सामूहिक प्रार्थना के बाद बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्र सद्दाम हुसैन को सोसायटी के सरपरस्त शौकत अंसारी ने और मोहित चौहान को सैक्रेटरी रिडमल खान मेहर ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए मुख्य अतिथि अंसारी ने कहा कि एक टीचर का सम्मान देश का सम्मान है तथा समाज को मजबूत बनाने के लिए विशेष रूप से लड़कियों का शिक्षित होना आवश्यक है। सोसायटी के जनरल सैक्रेट्री मेहर ने कहा कि एक शिक्षक का प्रोफेशन दुनिया में सबसे बेहतरीन है और एक शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता। गवर्निंग काउंसिल मेंबर मोहम्मद अबरार चुंदड़ीगर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि वे अच्छे शिक्षक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में अकादमिक डायरेक्टर शकील परवेज ने धन्यवाद ज्ञापित किया और उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान एम.आर. मलकानी, दोनों बीएड कॉलेज की प्राचार्या सहित सभी व्याख्यात्ता एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading