![]()
जालोर एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद पीड़िता।
जालोर में 12.73 बीघा भूमि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर जमीन बेचने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर शिव सेना के नेतृत्व में पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन दिया।
शिवसेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने बताया कि फालना लुकावाडी नेहा राजपुरोहित पुत्री अशोक कुमार की बागरा थाना क्षेत्र के बेरठ गांव में उनकी कृषि भूमि खसरा नंबर 1010, 672, 673, 949, 942, 943, 944, 945, 946, 947 कुल 23.92 बीघा एवं 12.73 बीघा भूमि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर बेच दी गई।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कभी भी किसी को पावर ऑफ अटॉर्नी नियुक्त नहीं किया। इसके बावजूद उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर व दस्तावेज तैयार कर बैनामा कर दिया गया।
जानकारी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ पीड़िता ने बागरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि 24 घंटों में मामला दर्ज नहीं किया गया, तो बुधवार से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments