![]()
धौलपुर में 45 मिनट की बारिश से निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया।
धौलपुर जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 45 मिनट तक हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
शहर के निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया, वहीं मुख्य बाजार भी पानी से लबालब नजर आए। इस स्थिति के चलते कई दुकानदारों को समय से पहले अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं।
मानसून की विदाई के बाद से जिले में कई दिनों से तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। मंगलवार दोपहर बाद अचानक घने काले बादल छा गए, जिसके बाद बारिश शुरू हुई।
इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments