कोतवाली थाना क्षेत्र में पीली हवेली के पास रविवार को पेड़ काटते समय उसकी टहनी बिजली के तारों पर गिर गई। इससे काफी पुराना बिजली पोल टूट कर नीचे किराना दुकान पर खड़े बुजुर्ग के सिर पर गिर पड़ा। हादसे में उनका सिर फट गया।
बुजुर्ग किराना दुकान पर घरेलू सामान लेने गया था। बाद में परिजनों और लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर किया, लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई। जयपुर SMS अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक की बेटी ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दी है। वहीं, घटना के बाद लोगों ने एक बार फिर बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है- बिजली निगम अधिकारी काफी पुराने जर्जर पोलों पर ध्यान नहीं देते है। एक टहनी टूट कर तारों पर गिरने से पोल का टूटना बिजली निगम की लापरवाही है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और लापरवाह बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

दुर्घटना के बाद मौके पर गिरा पड़ा पोल और वहां खड़े लोग।
कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया- आज करीब 11 बजे तौफीक खां की गली पीली हवेली निवासी अबरार अहमद (72) पुत्र फूफु खां मोहल्ले में ही परचूनी की दुकान पर घरेलू सामान लेने गया था। दुकान के पास एक व्यक्ति पेड़ काट रहा था। इस दौरान पेड़ की टहनी वहां से निकल रही बिजली की लाइन के तारों पर गिर पड़ी। इससे तार तो नहीं टूटे, लेकिन दुकान के पास का बिजली का जर्जर सा पोल टूटकर अबरार अहमद के सिर पर गिर पड़ा। इससे उसका सिर फट गया। इससे वह नीचे खंभे के साथ ही नीचे गिर पड़ा। बाद में परिजन और मोहल्लेवासियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments