![]()
विद्याधर नगर में जलभराव के कारण दो बार 10 दिन तक बंद रहा किशनबाग डेजर्ट पार्क जेडीए ने पानी निकासी बिना ही खोल दिया। जब पर्यटक पार्क पहुंचे तो मुख्य गेट पर ही 2 फीट तक भरे गंदे पानी ने स्वागत किया। जैसे-तैसे अंदर पहुंचे तो उन्हें डेजर्ट की जगह कीचड़ म
बता दें कि यहां रोजाना 200 से 300 टूरिस्ट आते हैं। 64 हेक्टेयर में चार साल पहले धोरो की तर्ज पर बने डेजर्ट पार्क में इस साल लगातार तेज बारिश के चलते अगस्त माह में दो बार 3 और 24 तारीख को शास्त्रीनगर से आ रहे नाले का पानी ओवरफ्लो हो गया था। इसके चलते जेडीए ने पहले पांच दिन पार्क बंद रख पंप लगाकर पानी निकासी का प्रयास किया, लेकिन फेल हो गए। इसके बाद इसे लंबे समय के लिए बंद कर दिया गया, लेकिन अब बिना पानी निकासी के ही खोल दिया गया, जो पर्यटकों के लिए खतरनाक हो सकता है।
पार्क पर एक नजर
- एरिया : 64.30 हेक्टेयर
- निर्माण : दिसंबर 2021
- टूरिस्ट: रोजाना 200 से 300
नाला डायवर्ट करने की जरूरत
इस पार्क के बनने के बाद पहली बार नाले से पानी ओवरफ्लो होकर आया है। सिविल विंग के अधिकारियों का कहना है कि शास्त्रीनगर से आ रहे नाले को डायवर्ट करने के लिए निगम को पत्र लिखा है। इसके बाद ही जलभराव से स्थायी समाधान होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments