उदयपुर के शक्तिनगर में दशहरा को लेकर पुतले तैयार करते कारीगर।
विजयादशमी महोत्सव को लेकर इस बार उदयपुर के गांधी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में 70 फीट का रावण खड़ा किया जाएगा और करीब 100 फीट की सोने की लंका तैयार की जा रही है। इसके लिए काम शुरू हो चुका है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बड़ी बैठक भी हुईं
पूज्य श्री बिलोचिस्तान पंचायत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को उदयपुर के गांधी ग्राउंड (महाराणा भूपाल स्टेडियम) में यह आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में बैठक हुई।
सेवा समिति के संयोजक हेमंत गखरेजा ने बताया कि विजयादशमी को लेकर यहां तैयारियां शुरू कर दी गई है और यहां पुतले तैयार किए जा रहे है।

दशहरा की तैयारियों को लेकर चर्चा करते समाज के पदाधिकारीगण।
पंचायत अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि शक्ति नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में पंचायत व समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। हर विभाग-चाहे मंच व्यवस्था हो, आतिशबाजी हो या झांकियां सभी को लेकर जिम्मेदारियां दी गई है। सेवा समिति के नरेन्द्र कथूरिया ने बताया कि उदयपुर का इस बार 77वां विजयादशमी महोत्सव होगा।
महासचिव विजय आहूजा ने बताया कि इस बार आयोजन की भव्यता और भी बढ़ने वाली है। गांधी ग्राउंड में रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला, मेघनाथ और कुंभकरण के 65 फीट ऊंचे पुतले बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा लगभग 100 फीट लंबी सोने की लंका विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इन भव्य पुतलों और लंका का निर्माण मथुरा से आए शाकिर अली की अनुभवी टीम कर रही है।
जन-जन की भागीदारी सेवा समिति के मनोज कटारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे शहर के धर्मप्रेमियों को एकजुट करेगा। कारीगर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में लगे हुए हैं।

बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण।
मनीष डेमला बने सह सचिव बैठक में सनातन धर्म सेवा समिति के सहसचिव पद के लिए मनीष डेमला के नाम पर सर्वसम्मति बनी। सभी कार्य कार्यकारणी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक में गुरमुख कस्तूरी, जितेंद्र तलरेजा, कमल सोनु तलरेजा, विक्की थदवानी, मुकेश गखरेजा, हरीश भाटिया, धीरज तुलसीजा, होलाराम छोड़ा, विजय कस्तूरी, सुमित कस्तूरी आदि ने सुझाव दिए। अध्यक्षता प्रकाश बुधराज ने की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments