भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के प्रबन्ध व वाणिज्य संकाय में भारतीय रिजर्व बैंक पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की पहली कड़ी एज गुड एज गोल्ड छात्राओं को दिखाई गई। प्राचार्या प्रो. अपर्णा शर्मा ने कहा, आरबीआई देश की सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय संस्था
डॉक्यूमेंट्री में आरबीआई के 90 वर्षों का सफर, मौद्रिक नीतियों का निर्माण और वित्तीय समावेशन जैसे पहलुओं को सरल व प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संचालिका श्वेता गग्गड़ ने बताया, पहली कड़ी विशेष रूप से 1991 के संकट की आर्थिक सच्चाइयों और आरबीआई की भूमिका पर आधारित थी, जिसे नाटकीय पुनःस्थापना और विशेषज्ञों के साक्षात्कारों से जीवंत किया गया। व्याख्याता मनिषा व्यास ने कहा, इस माध्यम से छात्राओं को केंद्रीय बैंक की नीतियों, आर्थिक चुनौतियों और संकट प्रबंधन की वास्तविक समझ मिली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments