कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने सड़क हादसे में मृतक के परिवार से की मुलाकात।
कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव नौगांव में एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य राजवीर पुत्र तेजपाल की फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विधायक चौधरी ने परिवार की महिलाओं के साथ बैठकर उन्हें सांत्वना दी। परिवार का दुख देखकर वे स्वयं भी भावुक हो गईं। उन्होंने परिवार को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और आश्वासन दिया कि वे इस कठिन समय में उनके साथ हैं।

पीड़ित परिवार का दुख देखकर भावुक हुईं कामां विधायक नौक्षम चौधरी।
विधायक चौधरी अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से दौरा कर रही हैं। वे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। हाल ही में गांव डुबोकर में एक मकान गिरने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना में भी उन्होंने मौके का दौरा किया था। उस समय भी उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments