![]()
ऑनलाइन निवेश और भारी मुनाफे का लालच देकर बड़ी ठगी करने का मामला सामने आया है। ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में फंसकर एक व्यक्ति ने अपने 92 लाख रुपए गंवा दिए। आरोपियों ने उसे क्रिप्टो करेंसी माइनिंग मशीन में निवेश कर मोटा पैसा कमाने का झांसा दिया था। सा
साइबर थाना नागौर में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में साइबर थाना सीओ उम्मेदसिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर इस मामले में सौरभ पंत (36) निवासी वैशाली ओपीटी पाली रोड जोधपुर (हाल दिल्ली), मुकेश नाथ (38) निवासी इड़वा नागौर, सुखराम (43) निवासी लुणियास गोटन (हाल मेड़ता सिटी), कपिल देव (43) निवासी खाकड़की (हाल मेड़ता सिटी) को गिरफ्तार कर इनके पास से 4 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप और लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
आरोपियों ने मेड़ता में कार्निवाल कॉरपोरेट ग्रुप इन्वेस्टमेंट नाम की फर्जी कंपनी बना रखी थी। इसके जरिए क्रिप्टो माइनिंग मशीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 92 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार ये आरोपी अब तक आम लोगों से करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके हैं। ऐसे अन्य लोगों से भी इस गैंग ने बड़ी ठगी की है, जिसकी जांच चल रही है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि इस गैंग में सौरभ पंत सहित अन्य कई लोग सरगना हैं। इनका नेटवर्क दिल्ली तक जुड़ा है। गैंग के सदस्य सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन निवेश और भारी मुनाफे का झांसा देकर आम लोगों को लुभाते और फंसाते थे। नकली निवेश का प्लेटफॉर्म तैयार किया था। इसके लिए ऐप बनाए हुए हैं। इसके जरिये लोगों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाते थे। फर्जी तरीके से अच्छी रिटर्न के सपने दिखाते थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments