![]()
प्रदेश भाजपा का चेहरा बदलने की तैयारी है। उम्मीद है कि इसी माह में ही नाम सामने आ जाएंगे। संगठन की सूची में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिनके नाम बोर्ड के दावेदारों की सूची में शामिल हैं। इनमें मुकेश दाधीच, श्रवण बगड़ी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज हैं। इधर, महिलाओ
उधर, नेताओं के बेटे और बेटियों की एंट्री भी देखने को मिल सकती है। इनमें जसकोर की बेटी अर्चना, पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. मदनलाल सैनी के पुत्र सहित कई चेहरे संगठन में शामिल हो सकते हैं। वर्तमान टीम में काम कर रहे चेहरों का प्रमोशन भी देखने को मिलेगा। इनमें नारायण पंचारिया, स्टेफी चौहान, जितेंद्र गोठवाल, कैलाश मेघवाल, जो कि (एससी मोर्चे) का काम देख रहे हैं, सहित कई चेहरे शामिल रहेंगे।
पहले जातिगत आधार को साधेंगे प्रदेश की टीम से, फिर बोर्ड तय होंगे
प्रदेश बीजेपी की नई टीम में जातिगत सियासी आधार को साधते हुए सूचियों में दावेदारों के नाम तैयार किए गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐसा करके बीजेपी ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ में भी सभी को साधते हुए सियासी संदेश देने का काम करेगी। इसके बाद पार्टी के ही लोगों को बोर्ड और आयोग में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सातों मोर्चों की सूचियों को भी अपडेट करने की तैयारी तेज हुई
बीजेपी में सात मोर्चों की सूचियां भी अपग्रेड होंगी। नई टीम देखने को मिल सकती है। प्रदेश सूची के जारी होने के बाद ही सभी मोर्चों पर निर्णय हो सकेगा। सूत्रों का कहना है कि मोर्चों से भी चेहरे लिए जाएंगे। इसके बाद मोर्चों में नई-पुरानी जिम्मेदारी पर निर्णय होगा।
कार्यकारिणी में ये चेहरे आ सकते हैं
वासुदेव चावला, नीलम गुर्जर, फतेह सिंह दोई, अनीता कटारा (बांसवाड़ा), सुशील कटारा (डूंगरपुर), हरिराम रणवां, विजेंद्र पूनियां, माधोराम चौधरी और छाबा। इसके अलावा दामोदर अग्रवाल (भीलवाड़ा), श्याम अग्रवाल, आयदान भाटी, दशरथ सिंह शेखावत, प्रेमसिंह बनवासा, नाहर सिंह जोधा, प्रभुलाल सैनी, भूपेंद्र सैनी, अशोक सैनी, अजीत मांडन, अनुराग जांगिड़, ओपी यादव, महेंद्र यादव, अतर सिंह भड़ाना, भानुप्रताप सिंह राजावत, हेमराज मीणा, अर्चना मीणा, मोतीलाल मीणा, सांवलाराम देवासी, महेंद्र जाटव और एकता अग्रवाल, मदन प्रजापत चेहरे शामिल हैं।
विधायक-पूर्व विधायकों के भी नाम
विधायकों में कुलदीप धनकड़, बाबूसिंह राठौड़ और छगनसिंह राजपुरोहित के नाम शामिल हैं। पूर्व विधायकों में शंकर सिंह राजपुरोहित, अभिनेष महर्षि, शंकर सिंह राजपुरोहित दौड़ में हैं। इसके अलावा बलवीर विश्नोई (हनुमानगढ़), धर्मपाल गुर्जर, हीरालाल रावत, रामकिशोर मीणा, चंपालाल गैदर, हीरालाल रावत, महेंद्र कुमावत भी रेस में हैं। चर्चा यह भी है कि एक या दो मंत्रियों को भी जिम्मेदारी संगठन में मिलने की चर्चा है। शाहपुरा परिवार की सदस्य रत्नाकुमारी, मधु कुमावत (सीकर) को भी जिम्मा मिल सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments