![]()
शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस के चलते 4 से 6 घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी।
इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: किशोरपुरा इलाके में 4 घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक: बमभोला महादेव के पास, चंद्रघटा, हाथीथान, चश्मे की बावड़ी, गौरी होटल की गली घंटाघर इलाके में 3 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक: कोटा हवाई अड्डे के सामने, लायन्स क्लब के पास, मोटर मार्केट इलाके की 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: बोहरा बागीची, बड़े देवताजी की हवेली, साईं बाबा मंदिर के पास, सेंट जोसफ स्कूल, पाटनपोल इलाके की 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: कुन्हाड़ी एवं बूंदी सिलिका क्षेत्र 3:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक: सकतपुरा, मयंक मार्ग इलाके की ढाई घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: गोरधनपुरा, जसवन्त विहार, नांता फार्म का पिछला भाग, नांता फार्म उत्कृष्टता केंद्र इलाके की 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments