![]()
राजसमंद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा कल से, 41 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा के लिए बनाए 21 सेंटर । दो पारियों में होगी परीक्षा।
राजसमंद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा कल से तीन दिनों तक दो पारियों में आयोजित होगी। इसके लिए जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 18 केंद्र राजसमंद शहर में तथा 3 केंद्
एडीएम और परीक्षा समन्वयक नरेश बुनकर के अनुसार परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। तीनों दिनों की परीक्षा में कुल 41,054 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पारी में करीब 6,843 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा में राजसमंद जिले के 21,263 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि शेष अभ्यर्थी भीलवाड़ा जिले के रहेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 10 सरकारी और 11 निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों की विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए नगर परिषद आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments