![]()
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार रात सड़क डिवाइडर पर पाइप लाइन के बीच एक युवक फंस गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। गलतागेट थाना पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सेटेलाइट हॉस्पिटल भिजवाया।
SHO (गलतागेट) उदय यादव ने बताया- जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गलतागेट इलाके की घटना है। गणेशपुरी में सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर में पानी की पाइप लाइन डाली हुई है। रात करीब 9 बजे रोड क्रॉस करते हुए एक युवक डिवाइडर पर चढ़ा। डिवाइडर पर चढ़ने से पैर फिसलने के चलते वह गड्ढे में अंदर पाइप लाइन के बीच जा गिरा। निकलने का प्रयास करने पर वह अंदर फिसल गया और पाइन लाइन के बीच फंस गया। फंसे युवक के शोर मचाने पर भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। गलतागेट थाना पुलिस की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत कर खींचकर युवक को पाइप लाइन के बीच से बाहर निकाला। घायल युवक को तुरंत सेटेलाइट हॉस्पिटल भेजा गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments