शूलधारिणी सेना उदयपुर के तत्वावधान में माता के 9 स्वरूपों की 19वीं शोभायात्रा 21 सितम्बर को निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे रेती स्टैंड स्थित आवरी माता मंदिर से शुरू होगी। जो वापस मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी। सेना संस्थापक गजेंद्र आचार्य ने ब

आयोजन सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल रख निमंत्रण दिया जा रहा है।
शोभायात्रा में नाशिक ढोल ग्रुप, अखाड़ा प्रदर्शन, घोड़े, बैंड और अन्य आकर्षण विशेष रूप से शामिल होंगे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण देशभर के कलाकारों द्वारा निर्मित धार्मिक झांकियां होंगी। जिनमें अघोरी शिव, बाहुबली हनुमान, कालका माता सहित विविध रूपों की झलक होगी। साथ ही माताएं व बहनें पारंपरिक कलश लेकर इस धार्मिक यात्रा में भाग लेंगी।
शोभायात्रा टेकरी, पुलिस लाइन, परशुराम चौराहा, सबसिटी सेंटर, रेती स्टैंड होते हुए वापस आवरी माता मंदिर पहुंचेगी। अगले दिन 22 सितम्बर को 9 स्वरूपों की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। आयोजन सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल रख निमंत्रण दिया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments