![]()
हनुमानगढ़ के मौलवीबास डबलीराठान में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक दंपती पर गंडासे और डंडों से हमला करने तथा जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया। घटना के संबंध में गुरमेल सिंह (38) पुत्र जगसीर सिंह बावरी ने सदर पुलिस थाना में नामजद व्यक्ति छत्तू पुत
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, गुरमेल सिंह का 8 वर्षीय पुत्र गुरप्रीत सिंह परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में छत्तू ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और थप्पड़ मारा। गुरमेल और उनकी पत्नी जब छत्तू से शिकायत करने पहुंचे, तो उसने फोन करके तीन-चार अन्य लोगों को बुला लिया, जो गंडासे और डंडे लेकर आए।
हमलावरों ने गुरमेल सिंह और उनकी पत्नी सर्वजीत कौर पर हमला किया। गुरमेल सिंह के सिर और हाथ पर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी से नथनी और कान की बाली निकाल ली गई। दंपती के शोर मचाने पर सतनाम सिंह और बाबूसिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल दंपती को सरकारी अस्पताल से राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर एससी/एसटी सेल के सीओ रणवीर साईं को जांच सौंपी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments