☜ Click Here to Star Rating


कोटा खुला विश्वविद्यालय से बीबीए में कर रहे स्टूडेंट को बाइक चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। स्टूडेंट ने मौज मस्ती और शौक पूरे करने के लिए 13 बाइक चुराई हैं। उसने बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर से ये सभी बाइक चोरी की हैं। वह बाड़मेर की पॉश कॉलोनी में

.

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- नागाणा लुनाडा निवासी रेखाराम मेगवाल ने 22 जुलाई को नागाणा थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि मेरी बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में नागाणा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

उन्होंने बताया- बाइक चुराने के बाद आरोपी 10-15 हजार रुपए में बेच देते थे। चोरी की घटनाओं को लेकर एएसपी जसाराम बोस के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई। किस-किस को बाइक बेची है। पूछताछ कर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बाइक खरीद्दार मादक पदार्थ समेत क्राइम में यूज करते थे। उनको भी नामजद कर रहे हैं। युवक पढ़ाई का बाहना करके गांव से शहर में आते हैं। शौक और मौज मस्ती के लिए गलत रास्ते अपना रहे हैं।

चोरी की 9 बाइक की बरामद, 13 चोरियां कबूली।

चोरी की 9 बाइक की बरामद, 13 चोरियां कबूली।

पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

पुलिस थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में एएसआई अनोपाराम ने तकनीक और सूचना के आधार पर नागाणा थाना इलाके में नाकाबंदी कर गांव लूनाडा से बाइक चोरी मामले में ओमप्रकाश पुत्र गोकलाराम निवासी मूलराज पुलिस थाना गिड़ा बालोतरा को डिटेन किया गया।

13 बाइक चोरी की वारदात कबूली

आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर ओमप्रकाश ने अपने एक साथी गणेशाराम पुत्र भंवराराम निवासी कसुंबला सरदारसिंह गिड़ा बालोतरा के साथ मिलकर चोरियां की। बाइक चोरी, बाड़मेर, बालोतरा ओर जैसलमेर जिलों में अलग-अलग जहों से बीते एक साल में कुल 13 बाइक चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया है।

बाड़मेर की पॉश कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था आरोपी।

बाड़मेर की पॉश कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था आरोपी।

शौक मौज के लिए करते चोरियां

आरोपी ओमप्रकाश व गणेशाराम शहर बाड़मेर में साथ पढ़ाई करते है। तथा अपने शौक, मौज के लिए बाइक चुराते थे। बाइक को 10-15 हजार रुपए में आगे बेच देते थे। फिर उन्ही पैसों से मौज मस्ती करते थे।

9 बाइक की बरामद

ओमप्रकाश की निशानदेही पर पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 9 बाइक को बरामद की हैं। साथ ही पुलिस अब बाइक खरीदने वालो की तलाश कर रही है। साथ आरोपी की साथी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बरामद बाइक चोरी के संबंध में पुलिस थाना फलसूंड जैसलमेर, थाना बायतु, बालोतरा, बाड़मेर के शिव, ग्रामीण व नागाणा थाने में मामले दर्ज हो रखे है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रामकेश और दलाराम की मुख्य भूमिका रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading