बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी।
बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा अलगाववादी की रही है। ये बयान उन्होंने डोटासरा देश और प्रदेश में नेपाल जैसे हालात को लेकर दिए बयान पर जवाब दिया।
वे बोले- जब से देश आजाद हुआ है तब से कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। दरअसल, वे शुक्रवार को टोंक दौरे पर थे। यहां मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा।
डोटासरा के आरएसएस पर दिए बयान पर वे बोले- आप सभी ने अब तक कांग्रेस की सरकार देखी होगी। कांग्रेस में जो आलाकमान तय कर देता था वह हो जाता था। भारतीय जनता पार्टी अपने निर्णय स्वयं लेती है ।

टोंक बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर अशोक परनामी का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।
बोले- पीएम ने कहा, हमारी शर्तों पर युद्ध विराम हुआ
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप भारत पाक युद्ध रुकवाने के मामले में कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि हमने हमारी शर्तों पर युद्ध विराम किया है। ट्रंप के कहने से नहीं किया।अ ब तो जनता के सामने आ गया। वो दिन भी दूर नहीं, ट्रंप भी भारत वर्ष के आगे झुकेगा।
वे बोले- भारतीय जनता पार्टी 140 करोड़ जनता के दिलों में रहती है। 140 करोड़ जनता को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उसी का परिणाम है निरंतर तीसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी बनी है, जिसका नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी करते हैं।
उन्होंने कहा- हमारी जीत पर राहुल गांधी कहते हैं कि ईवीएम में खराबी है। ईवीएम में बदमाशी की जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऑर्डर दे दिया है।
प्रदेश में मंत्रिमंडल पर किए सवाल पर कहा- यह पूरा अधिकार मुख्यमंत्री का है। पेपर लीक के मामले में वे बोले- जिन मगरमच्छ ने पेपर लीक किया है वो एक भी बाहर नहीं रहेगा।

बीजेपी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी ।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा, नेक्स्ट जेनरेशन,आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे।
बीजेपी जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है । दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के तहत जिलेभर में सेव संगठन एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, नमो मैराथन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। कार्यशाला में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे। सेवा पखवाड़ा के जरिए हमे समाज के बीच जाकर अधिक से अधिक अपने सेवा कार्यों का विस्तार करना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments