करौली में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण किया।
करौली में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अवैध पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिला मुख्यालय पर स्थित 8 पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण किया गया। सभी को 7 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश पर जिला स्तर पर विशेष कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी लैबों की नियमित जांच करेगी। मानक पूरे नहीं करने वाली लैब को बंद कराया जाएगा।

लैब के दस्तावेजों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य।
डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओमप्रकाश महावर की अगुआई में टीम का गठन किया गया है। इसमें वरिष्ठ तकनीकी सहायक, सीईए वर्क इंचार्ज और डीपीसी-पीसीपीएनडीटी इकाई के सदस्य शामिल हैं।
शुक्रवार को भारत डायग्नोस्टिक सेंटर, आरबी पैथोलॉजी लैब, टू लिप डायग्नोस्टिक सेंटर, एसके डायग्नोस्टिक सेंटर, गोवर्धन लैब, गुमानो डायग्नोस्टिक सेंटर, सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर और गुरु कृपा डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण हुआ। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाली लैब बंद कर दी जाएंगी। जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments