![]()
बूंदी पुलिस ने कृषि उपकरण के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बूंदी पुलिस ने कृषि उपकरण के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी धीरसिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। करौली जिले के तेसगांव निवासी धीरसिंह ने अपने साथी दयाराम गुर्जर के साथ मिलकर किसान से 8 लाख रुपए की ठगी की थी।
गुढानाथावतान के रहने वाले महादेव गुर्जर ने 20 अप्रैल 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने कंप्यूटर और कृषि उपकरण देने का झांसा दिया। उन्होंने पैसे तो ले लिए, लेकिन न तो सामान दिया और न ही रकम लौटाई।
पुलिस ने 5 दिसंबर 2024 को एक आरोपी दयाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपी धीरसिंह फरार था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की।
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में थानाधिकारी रमेशचंद आर्य, शिवराजसिंह, रजनीश कुमार, कृष्ण कुमार, गोपाल और विक्रमसिंह शामिल थे। पुलिस अब गबन की राशि की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments