☜ Click Here to Star Rating



नागौर जिले में पांचौड़ी कस्बे के निकटवर्ती गांव माडपुरा में तालाब में पैर फिसलने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पांचौड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पांचौड़ी सीएचसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक की ए

.

मृतक ओमप्रकाश के भाई रामूराम मेघवाल ने थाने में मर्ग दर्ज की है। मृतक युवक माडपुरा गांव के तालाब पर बकरी चराने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। पांचौड़ी अस्पताल में शव पोस्टमार्टम करवाने के‌ लिए फोर्थ ग्रेड स्टाफ की व्यवस्था नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी भी जताई।

माडपुरा सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल सुथार ने कहा कि लंबे समय से अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के कारण मृतकों के परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए प्राइवेट कर्मचारियों को बुलाना पड़ता है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की समझाइश के बाद परिजन मान गए और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading