कामां में पूर्व सरपंच से ढाई लाख की लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद।
डीग जिले के कामा कस्बे में एक बुजुर्ग पूर्व सरपंच से ढाई लाख रुपए की लूट हो गई। एक शातिर बदमाश ने उन्हें कार्ड देने के बहाने बातों में उलझाया और रुपए लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर कामा पुलिस मौ
पूर्व सरपंच डालचंद ने बताया कि वह किसी परिचित को देने के लिए रुपए लेकर जा रहे थे। कामा में पंजाब बैंक के पास एक युवक ने उन्हें रोका और खुद को परिचित बताते हुए कार्ड देने और जूस पीने का बहाना किया। जब डालचंद ने मना किया, तो बदमाश ने उन्हें बातों में उलझा लिया।

कार में बैठकर फरार हुए लूट के आरोपी।
बदमाश ने पूर्व सरपंच से कहा कि उनके पास 500-500 के नोट हैं, वह उन्हें 200-200 के नोट दे देगा, जिससे रुपए हल्के हो जाएंगे। इस झांसे में आकर पूर्व सरपंच ने उसे ढाई लाख रुपए दे दिए, जिसके बाद बदमाश रुपए लेकर भाग गया।
घटना की जानकारी मिलने पर कामा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ढाई लाख रुपए लूटकर काले रंग की कार में बैठकर फरार होता दिख रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments