![]()
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा।
बूंदी के केशवरायपाटन स्थित मात्रा उद्यान की तलाई से एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया है। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। 4 फीट लंबे इस मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया गया है।
वनपाल रामहेत मीणा ने बताया कि तलाई के पास मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। यह मगरमच्छ काफी समय से तलाई में रह रहा था, जिससे मात्रा बालाजी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में भय बना हुआ था।
भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष बसंत शर्मा ने जानकारी दी कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिछले दिनों प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था। श्रद्धालुओं में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर रोष था। रेस्क्यू के बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments