☜ Click Here to Star Rating


फतेहपुर में पानी के बीच बंद रोडवेज बस के यात्रियों को ट्रैक्टर से रेस्क्यू कर ले जाते हुए।

सीकर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार बारिश का दौर जारी है। बीती रात को भी सीकर जिले के फतेहपुर,सीकर शहर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। हालांकि अब सुबह एक बार बारिश का दौर कमजोर पड़ा है। लेकिन जिले में जगह-जगह जलभराव है।

.

सीकर के फतेहपुर में आज सुबह तक करीब 64 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बारिश के चलते फतेहपुर के छतरिया बस स्टैंड पर करीब 4 फीट तक पानी आ गया। आज सुबह यहां सीकर से लाडनूं,दिल्ली रूट पर चलने वाली एक बस जलभराव के बीच ही बंद हो गई। ऐसे में करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री इस बस के अंदर ही फंसे रहे। बाद में उन्हें ट्रैक्टर और जेसीबी के जरिए रेस्क्यू करके बाहर लाया गया। फतेहपुर के छतरिया बस स्टैंड पर दर्जनों दुकानों में भी पानी घुस गया।

इधर सीकर शहर में करीब एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। बारिश के चलते सीकर के नवलगढ़ रोड पर करीब डेढ़ फीट तक पानी आया। ऐसे में यहां पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। ट्रैफिक का प्रेशर पिपराली रोड पर ज्यादा हुआ। ऐसे में सुबह पिपराली रोड से लेकर नवलगढ़ पुलिया पर भी गाड़ियों का जाम लग रहा।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश सीकर के पाटन क्षेत्र में हुई। यहां करीब 165 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश लगातार होने के चलते यहां रायपुर बांध और आसपास के नदी और तालाबों में भी पानी की बढ़िया आवक है।

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में सीकर से होकर गुजर रही है। ऐसे में यहां पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। 1 अगस्त को भी सीकर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। सीकर में कल बारिश का येलो को अलर्ट जारी किया गया है।

देखिए जलभराव की तस्वीरें

फतेहपुर में 4 फीट जलभराव के बीच बंद रोडवेज बस।

फतेहपुर में 4 फीट जलभराव के बीच बंद रोडवेज बस।

फतेहपुर में रोडवेज बस से उतरकर ट्रॉली में बैठते हुए महिला।

फतेहपुर में रोडवेज बस से उतरकर ट्रॉली में बैठते हुए महिला।

बारिश के चलते सीकर के नवलगढ़ रोड पर जलभराव।

बारिश के चलते सीकर के नवलगढ़ रोड पर जलभराव।

सीकर के नवलगढ़ पुलिया पर लगा जाम।

सीकर के नवलगढ़ पुलिया पर लगा जाम।

सीकर में आज सुबह 8 बजे तक बारिश

एरियाबारिश(mm)
पाटन165
रींगस12
धोद49
रामगढ़ शेखावाटी32
लक्ष्मणगढ़18
नीमकाथाना66
दांतारामगढ़10
खंडेला9
लोसल7
अजीतगढ़42
सीकर29
नेछवा23
फतेहपुर64
श्रीमाधोपुर13
सीकर ग्रामीण9
पलसाना17



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading