☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या के आरोप में 3 आरोपियों काे गिरफ्तार किया।

झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।

.

एसपी अमित कुमार ने बताया कि झालावाड़ डाक बंगले के नजदीक रेलवे अंडरपास में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश झाड़ियों में पड़ी मिली थी। लाश को एसआरजी हॉस्पिटल झालावाड़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया और पहचान के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग तीनधार के आस-पास सस्ती कार बेचने के लिए घूम रहे हैं।

टीम ने कार की जानकारी खंगाल कर मालिक से संपर्क किया। पता चला कि यह कार भोपाल निवासी इस्लाम की है, जो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टैक्सी के रूप में भोपाल से झालावाड़ लाई गई थी। ड्राइवर के वापस भोपाल नहीं पहुंचने पर मध्य प्रदेश में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

झालावाड़ में मिली लाश की फोटो से पहचान करने पर पता चला कि वह भोपाल के टैक्सी ड्राइवर पंकज साहू की है। डीएसटी टीम ने डिजायर कार को मनीष नायक के कब्जे से जब्त कर पूछताछ की। जांच में पता चला कि आरोपियों ने कार भोपाल से टैक्सी कर झालावाड़ पहुंचने पर ड्राइवर का अपहरण कर बेरहमी से हत्या की और कार व मोबाइल लूट लिया।

इस मामले में राजेश उर्फ राहुल जाटव (21), अनिल कुमार जाटव (20) और अफजल (21) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के रहने वाले हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस गंभीर घटना के बाद जिला स्पेशल टीम प्रभारी विश्वनाथ सिंह, सीआई रामकेश मीणा और थानाधिकारी सदर रामस्वरूप राठौर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं और हत्या के सबूत एकत्रित किए गए।

सीसीटीवी फुटेज देखे, जंगल मे भागने लगे

तीनधार चौराहा के सीसीटीवी फुटेज, संभावित स्थानों पर तलाश, तकनीकी साक्ष्य आदि के आधार पर भोपाल से तीन व एक झालरापाटन के आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू की गई। सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी। मध्यप्रदेश के सोयत के पास से 3 आरोपी राजेश, अनिल व अफजल को जंगल में भागते हुए का पीछा का दबोचा व झालावाड़ लाकर गहनता से अनुसंधान कर गिरफ्तार किया।

कार व मोबाइल लूटने के लिए की हत्या

तीनों अभियुक्तों ने झालरापाटन निवासी अपने अन्य एक साथी के साथ कार ड्राइवर का अपहरण किया और बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने कार बेच कर मौज शौक करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

रामदयाल साहू निवासी ग्राम कलारा थाना गुन्गा जिला भोपाल एमपी ने झालावाड अस्पताल पहुंच शव की पहचान करते हुए रिपोर्ट दी कि मेरा एक बेटा पंकज साहू, जो ड्राइवरी का काम करता था। मेरा बेटा इस्लाम निवासी कलारा के गाड़ी डिजायर चलाता था। वह 27 जुलाई को घर पर वापस नहीं आया तो मैंने इस्लाम से सम्पर्क किया। उसने बताया कि पंकज बुकिंग पर गया है। उसका मोबाइल बन्द आने एवं कोई सम्पर्क नहीं होने के कारण थाना निशातपुरा जिला भोपाल में पंकज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading