![]()
हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में तीन नामजद लोगों के खिलाफ एक युवक पर पिस्टल, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला दर्ज।
हनुमानगढ़ में एक मेडिकल स्टोर पर करीब आधा दर्जन लोगों ने पिस्टल, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से लैस होकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को ना
पुलिस को दी गई लिखित रिपोर्ट में वार्ड सात, नुवां निवासी राजेराम (70) पुत्र हेतराम जाट ने बताया कि बृजलाल पुत्र बेगराज भाकर (नुवां), जसरथ पुत्र शंकर गोदारा (कणाऊ) और सुरेश पुत्र जयसिंह मूंड (घेऊ) आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। ये लोग अक्सर गांव में कैम्पर गाड़ी लेकर घूमते रहते हैं।
राजेराम ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे बनवारी का ट्रैक्टर से घर आते समय बृजलाल, जसरथ और सुरेश की कैम्पर गाड़ी से कट लग गया था। इस पर बनवारी ने उन्हें गाड़ी देखकर चलाने को कहा, जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके कुछ दिन बाद, बृजलाल और अन्य लोगों ने बनवारी के बड़े भाई महेंद्र को रास्ते में रोककर धमकी दी कि वे बनवारी को ढूंढ रहे हैं और उसे समझाकर रखने को कहा, अन्यथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर की देर शाम 7:45 बजे बनवारी लाल रोहिताश कस्वां के मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। तभी बृजलाल, जसरथ, सुरेश और तीन अन्य व्यक्ति कैम्पर गाड़ी में सवार होकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। जसरथ के हाथ में कुल्हाड़ी, सुरेश के पास पिस्टल और अन्य हमलावरों के पास लाठी-डंडे थे। उन्होंने आते ही बनवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जान से मारने का प्रयास किया।
बनवारी के साथ मारपीट होते देख सुरेंद्र पुत्र जयचंद जाट, मेडिकल संचालक रोहिताश पुत्र सांवरमल और विक्रम पुत्र महेंद्र जाट उसे छुड़ाने आए। इस दौरान सुरेंद्र को भी चोटें आईं।
उन्होंने मारपीट में घायल उसके पुत्र बनवारी व सुरेन्द्र को गोगामेड़ी के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में भादरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। भादरा से रेफर कर दोनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश एएसआई इन्द्राज सिंह के सुपुर्द की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments