☜ Click Here to Star Rating



बारां नगर परिषद ने ऐतिहासिक डोल मेले की जिम्मेदारी इस बार पार्षद ममता नागर को सौंपी है।

बारां नगर परिषद ने इस वर्ष ऐतिहासिक डोल मेले की जिम्मेदारी पहली बार किसी महिला को सौंपी है। नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति पारस ने महिला पार्षद ममता नागर को मेला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

.

जल झूलनी एकादशी से शुरू होने वाला यह मेला लगभग एक पखवाड़े तक चलता है। मेले में रंगमंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही अन्य प्रदेशों से आए व्यापारी यहां व्यापार करते हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद अधिनियम 2009 के तहत यह नियुक्ति की है। मेला अध्यक्ष बनने के बाद ममता नागर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पाना चंद मेघवाल, परिषद अध्यक्ष ज्योति पारस और उप सभापति नरेश गोयल का आभार व्यक्त किया।

ममता नागर ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने मेले में कई नए प्रयोग करने और इसे यादगार बनाने का संकल्प लिया है। बारां की अन्नपूर्णा नगरी में आयोजित होने वाला यह मेला जन आस्था का प्रतीक है। मेले के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी नगर परिषद की होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading