![]()
बैठक के दौरान कुंडेरा थाने में सीएलजी सदस्य।
सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाने सोमवार को सीएलजी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कुंडेरा थानाधिकारी भरत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें थाना क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। बैठक थानाधिकारी भरत सिंह ने आगामी फेस्टिवल सीजन और त्रिनेत्र
थानाधिकारी सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी सहित आने वाले सभी त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। वहीं त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिस पर लोगों ने लक्खी मेले को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास करने का विश्वास दिलाया। बैठक में नागरिकों ने अवैध बजरी खनन व परिवहन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। जिस पर थानाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आगामी दिनों में इन पर उचित कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। बैठक के अंत में शांति सीएलजी सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ मनाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments