![]()
राजबाग लटिया नाले में फंसे लोगों को रेस्क्यू करती टीम।
सवाई माधोपुर में बुधवार को रुक रुक कर लगातार बारिश का दौर जारी रहा। यहां शाम को बारिश पर ब्रेक लग गया। लगातार हुई बारिश से सवाई माधोपुर का नेचुरल ड्रेनेज सिस्टम कहे जाने वाला लटिया नाला पूरी तरह से उफान पर रहा। ऐसे ने बड़े राजबाग के नजदीक लटिया नाले
एक साल से पुलिया बनने का इंतजार कर रहे लोग
दरअसल, लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया पिछले साल तेज बारिश में टूट गई थी।जिसके चलते नाले के उस पार रहने वाले लोगो को बारिश के दौरान शहर में आने जाने और रोजमर्रा के कामो को लेकर लटिया नाला पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां करीब 25 से 30 परिवार है जो लटिया नाले के उस पार रहते है। उन्हें सब्जी सहित जरूरत का हर समान लेने के लिए लटिया नाला पार कर शहर में आना पड़ता है लेकिन पुलिया टूटने के कारण बारिश के दौरान वह नाले में तेज बहाव आने से लटिया नाला पार नही कर पाते हैं। ऐसे में बारिश के समय राजबाग के लटिया नाले के उस पार रहने वाले लोगो को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को शहर में हुई तेज बारिश के चलते लटिया नाला उफान पर था। ऐसे में करीब 30 से 40 लोग लटिया नाले के तेज बहाव में फस गए। जिन्हें सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया।
राजबाग के पास डेयरी फार्म संचालित करने वाले अनिकेत पारीक कहना है कि पुलिया के टूटने के बाद आम लोगों का रोजमर्रा का जीवन बहुत प्रभावित हो रहा है। क्योंकि यह पुलिया शहर को राजबाग से जोड़ती है और वहां खेती करके कई लोग यहां से अपनी सब्जियां मंडी में ले जाकर भेजते हैं और अपना जीवन यापन करते हैं। पुलिया टूटने के बाद उन लोगों को अपने खेतों तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस पार रहने वाले तीस परिवारों बारिश के दौरान नजरबंद हो कर रहना पड़ रहा है। उन्हें रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है।
कई बार लगाई गुहार नहीं बदले हालात
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने शहर के बड़ी संख्या में लोग राजबाग में मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। ऐसे में पुलिया टूटने के बाद उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक से भी कई बार राजबाग की पुलिया का निर्माण करवाए जाने की मांग की है, लेकिन हालात बदतर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments