☜ Click Here to Star Rating


टोंक शहर में बीजेपी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में बडी संख्या में लोग शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घंटाघर से भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। टोंक शहर वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा का जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। या

.

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और श्रद्धा बढ़ाना है। भाजपा हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा करती हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, उन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करती है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान बाइक पर बैठकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान बाइक पर बैठकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा पूरे देश में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और श्रद्धाभाव विकसित करने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन है जिसका उद्देश्य देश भक्ति की भावनाओं को प्रबल करना है। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, राजेन्द्र राणावत, रमाकांत शर्मा, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश पांडे, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, हरिराम यादव, नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, जिला प्रवक्ता विजय मालवानी, रत्तीराम पहाड़िया, शम्भू शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, गणेश सैनी, बलवंत मराठा, लोकेश गुप्ता, हेमंत सैनी, आरव सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, विष्णु चांवला, विनायक जैन, खेमराज मीणा, शिवराज गोरा, चरण सिंह चौधरी, ममता शर्मा, अंजली गुप्ता आदि शामिल हुए।

मालपुरा में निकली तिरंगा यात्रा का जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

मालपुरा में निकली तिरंगा यात्रा का जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

मालपुरा में भी निकाली तिरंगा यात्रा, मंत्री ने बरसाए फूल

बीजेपी की ओर से मालपुरा शहर में भी बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मालपुरा शहर और आसपास के लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर देश भक्ति नारे लगाए। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी फूल बरसाकर स्वागत किया। वहां भी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर चौहान, टोड़ारायसिंह के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन संपत जैन आदि तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading