पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार शीतला माता चौक मोहल्ले में गली में फैला सीवर लाइन का गंदा पानी।
पाली शहर में सीवर लाइन की होदिया के ओवरफ्लो होने की समस्या शहरवासियों के लिए नासून बनी हुई है। शहर के अधिकतर मोहल्ले में रहने वाले शहरवासी इस समस्या से परेशान है लेकिन जिम्मेदार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दे पा रहे है। ताजा मामला पाली शहर के इंद्रा कॉ

सीवर लाइन का पानी गली में फैला रहने से इंद्रा कॉलोनी विस्तार शीतला माता चौक मोहल्ले में एक मकान में धंसा फर्श।
‘मकान का फर्श धंस रहा है पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार शीतला माता चौक के पास रहने वाली कमला देवी का कहना है कि पिछले साल भर से यह स्थिति बनी हुई है। सीवर लाइन से ओवरफ्लो हो रहा पानी गली में फैला हुआ है। बदबू से परेशान हो रहे है। मकान की नींवे कमजोर हो रही है। फर्श धंस रहा है। लेकिन कोई हमारी सुनने वाला नहीं है। खुद की जेब से रुपए खर्च कर घर के आगे मिट्टी डलवानी पड़ी।
वृद्ध हूं आने जाने में होती है दिक्कत मोहल्ले की रहने वाली वृद्धा बेबी कंवर का कहना है कि पूरे साल ऐसी स्थिति बनी रहती है। आने-जाने में दिक्कत होती है। कई जने नीचे गिरकर घायल तक हो चुके है। बदबू आती है। सड़क पर कीचड़ फैल रहता है। ऐसी स्थिति पिछले एक साल से बनी हुई है। कुछ दिनों बाद ही दीपावली का त्योहार आने वाला है क्या ऐसी गंदगी में दीपावली मनाएं।

इंद्रा कॉलोनी विस्तार निवासी बेबी कंवर और कमला देवी समस्या बताते हुए।

पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार शीतला माता चौक मोहल्ले के एक व्यक्ति को घर के आगे फैले गंदे पानी से निजात पाने के लिए खुद के पैसे खर्च कर मिट्टी डलवानी पड़ी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments