☜ Click Here to Star Rating



जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार रात कोलकाता से जयपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 114 जयपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई। जिससे फ्लाइट में मौजूद यात्री भी परेशान हो गए। इसके बाद लगभग 35 मिनट तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटन

.

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 114 कोलकाता से शाम 7 बजकर 25 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरती है। जो रात 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। लेकिन सोमवार को फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से लेट थी। ऐसे में फ्लाइट ने शाम 7 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी, जो रात 9 बजकर 15 मिनट पर जयपुर पहुंची। जिसके बाद पायलट ने रनवे पर लैंडिंग के लिए प्लेन को टच डाउन किया। लेकिन फ्लाइट सफल लैंड नहीं हो पाई। इसके बाद कुछ ही सेकंड में पायलट ने फिर से फ्लाइट को टेक ऑफ कर लिया।

इसके बाद 35 मिनट तक इंडिगो की फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में ही फिर से लैंडिंग का इंतजार करती रही। हालांकि इसके बाद पायलट ने 9 बजकर 55 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग की।

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 715, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 394 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 2870 भी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर भी सफल लैंड नहीं हो पाई तीनों फ्लाइट रनवे टच कर फिर से टेक ऑफ कर गई थी। जिसकी वजह से पैसेंजर्स को परेशान हों पड़ा था।

14 घंटे लेट दुबई फ्लाइट

जयपुर से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरती है। लेकिन संचालन कारणों की वजह से आज फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से 14 घंटे लेट है, जो अब आज रात 11 बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरेगी। जिसकी वजह से दुबई जाने वाले पैसेंजर को परेशान होना पड़ रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading