![]()
कोलायत के एक गांव में फसल बर्बाद हो गई।
बीकानेर में सोमवार को सुबह से देर रात तक बारिश का दौर चलता रहा। इससे मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन किसानों के लिए संकट खड़ा हो गया है। जिले के लगभग सभी गांवों में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। कोलायत में तो ओलावृष्टि भी हुई, जिससे कुछ गांवों में फसल
लूणकरनसर से श्रीडूंगरगढ़ तक और नोखा से कोलायत तक अनेक गांवों में बारिश के कारण फसल बर्बाद हुई है। अधिकांश किसानों ने मोठ, मूंग के साथ कपास की बुवाई की है। बारिश के कारण कपास में खराब ज्यादा हुआ है।
अब किसान फसल खराब होने पर बीमा कंपनी से मुआवजा मांग रहे हैं। इसके लिए प्रशासन से फसल की गिरदावरी करवाने की मांग उठ रही है।
मौसम सुहाना हुआ, गर्मी से राहत
बीकानेर में मौसम सुहाना हो गया है। दो दिन की बारिश के बाद मंगलवार को धूप खिली है लेकिन तल्खी कुछ कम है। अब तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे पारे में बढ़ोतरी का ग्राफ कुछ कम है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान महज 29.3 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा। आज इसमें कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments