☜ Click Here to Star Rating



टूर्नामेंट की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

जोधपुर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से पहली बार पहली बार राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में देश की सर्वश्रेष्ठ 8 पुरुष और 4 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। टूर्नामेंट का

.

पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट को लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी। उन्होंने कहा पुरुषों की राजस्थान, यूपी पुलिस, बैंक ऑफ बडौदा, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन आर्मी, नॉर्दर्न रेलवे, सेंट्रल सेक्रेटरी की पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं महिलाओं की राजस्थान, यूपी पुलिस, नॉर्दर्न रेलवे व मध्य प्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी।

पुरुषों की टीम के मैच लीग कम नॉकआउट बेस पर होंगे। महिलाओं के राउंड रॉबिन के आधार पर खेले जाएंगे। सभी मैच फ्लड लाइट की रोशनी में AIIMS परिसर के बास्केटबॉल ग्राउंड में होंगे।

नए खिलाड़ी तराशे जाएंगे

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद इनाम भी दिया जाएगा। इसके अलावा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर को भी पुरस्कार दिया जाएगा। इसको लेकर एसोसिएशन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इससे नए खिलाड़ियों को तराशने मौका मिलेगा।

ये रहे मौजूद

एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह चौहान, इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर पंकज मलिक, नरेंद्र स्वामी, राजवीर सिंह, शिवरतन शर्मा, इंटरनेशनल प्लेयर शरद दाधीच, एडिशनल SP रवि राज सिंह शेखावत, रानू सिंह चौहान, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, शोएब, अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित, राहुल कुमार, कैलाश भाकर, अरविंद परिहार सहित कई एसोसिएशन से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन हिमांशु शर्मा ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading