![]()
फाइनल मुकाबले के बाद प्राइज डिस्ट्रिब्यूट करते गेस्ट।
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित राजस्थान स्क्वैश एकेडमी में एचसीएल स्क्वैश इंडियन टूर 1 का सफल समापन हुआ। स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) और एचसीएल की साझेदारी में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 10 देशों के 50 प्रोफेशनल खि
जयपुर में एचसीएल स्क्वैश इंडियन टूर 1 का आज राजस्थान स्क्वैश एकेडमी सवाई मान सिंह स्टेडियम में समापन हुआ। एचसीएल और एसआरएफआई की साझेदारी में आयोजित टूर्नामेंट में मिस्र, जापान, श्रीलंका, मलेशिया, हांग कांग, कैनेडा, चीन, कुवैत, साउथ कोरिया, और भारत सहित 10 देशों के 50 प्रोफेशनल स्क्वैश खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
दोनों फाइनल मुकाबलों में जबरदस्त खेल देखने को मिला
शुक्रवार को टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में नूर खफागे (मिस्र) ने 11-3, 5-11, 11-5, 12-10 के स्कोर के साथ महिला चैंपियनशिप पर अपना दबदबा बनाया। वहीं यासिन शोहडी (मिस्र) ने 11-5, 11-7, 11-3 के स्कोर के साथ मेन्स फाइनल अपने नाम किया। दोनों फाइनल मुकाबलों में जबरदस्त खेल देखने को मिला। जिसने सभी खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।
इस दौरान महिला और पुरुष श्रेणी में से प्रत्येक को 9,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई। भारतीय खिलाड़ियों को अपने घरेलू मैदान पर प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन रैंकिंग प्वाइंट हासिल करने का मौका मिला। जो भारतीय स्क्वैश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
खेल की क्वालिटी देखने को मिली
एचसीएल ग्रुप के एवीपी और हेड ऑफ ब्रांड, रजत चंडोलिया ने कहा- स्क्वैश इंडियन टूर हर नए शहर और टूर्नामेंट के साथ भारत में स्क्वैश को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहा है। जयपुर में लोगों के बीच जो उत्साह और खेल की क्वालिटी देखने को मिली। उससे हमारे देश में इस खेल की बढ़ती गति प्रदर्शित होती है।
स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वाईस प्रेसिडेंट सुरभि मिश्रा ने कहा- जयपुर लेग ने भारतीय स्क्वैश के बढ़ते स्तर और उभरते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा प्रदर्शित की है। एचसीएल स्क्वैश इंडियन टूर जैसे अभियान काफी महत्वपूर्ण हैं, जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान और घरेलू मैदान में खेलकर महत्वपूर्ण रैंकिंग प्वाइंट अर्जित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि एचसीएल स्क्वैश टूर की शुरुआत साल 2016 में की गई थी। यह पूरे देश में पीएसए रजिस्टर्ड टूर्नामेंट्स का आयोजन कर एक मजबूत घरेलू सर्किट का निर्माण कर रहा है। इस अभियान द्वारा एचसीएल और एसआरएफआई का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म प्रदान करना और पूरे देश में इस खेल का विस्तार करते हुए इसकी लोकप्रियता बढ़ाना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments