डीडवाना-कुचामन में विशेष नाकाबंदी अभियान के तहत 180 चालान काटे गए।
डीडवाना-कुचामन जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त पालन के लिए एक विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देश पर यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया नाकाबंदी अभियान।
इस अभियान के तहत जिले के सभी थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मुख्य चौराहों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी भी इस नाकाबंदी चेकिंग में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, काली फिल्म लगी गाड़ियां, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की।

नाकाबंदी के दौरान वाहन ड्राइवरों की नशे की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 180 चालान काटे गए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 वाहनों को जब्त किया गया, 49 वाहनों पर काली फिल्म के लिए, 39 पर बिना नंबर प्लेट के लिए और 3 पर मॉडिफाइड नंबर प्लेट के लिए चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 85 अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने मुख्य चौराहों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की।
पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है। इसमें दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया है।

अभियान के दौरान कुल 180 चालान काटे गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जिले में एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments