☜ Click Here to Star Rating



मानसून का पहला लॉन्ग वीकेंड इस बार खास रहने वाला है। 15, 16 और 17 अगस्त तीन दिन लगातार छुट्टियां। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 16 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 को रविवार। अच्छी बारिश के बाद झीलें लबालब हैं। चारों ओर हरियाली ओढ़ी अरावली की पहाड़ियां और म

.

यहां करीब 1600 से अधिक होटल-रिसॉर्ट्स, विला, गेस्ट हाउस हैं। 700 से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। इनको सबसे ज्यादा कारोबार मानसून सीजन में ही मिलता है। होटल व रिसॉर्ट में 70% एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि लॉन्ग वीकेंड तक यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा। इस दौरान पर्यटन की वजह से शहर में विभिन्न रोजगारों से जुड़े करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों को काम मिलने का अनुमान है। देशी पर्यटक नाथद्वारा, कुंभलगढ़ और उदयपुर के होटलों में देशभर से पर्यटक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। बुकिंग का सिलसिला 17 जुलाई से शुरू हुआ था और अब भी जारी है।

पर्यटन से जुड़े शहर के 1 लाख लोगों को फायदा

  • सेवन स्टार होटल (संख्या 8) : किराया 40 हजार से 4,00,000 तक।
  • फाइव-फोर-थ्री स्टार होटल-रिसॉर्ट्स (200) : किराया 8500 से 75,000
  • वन व टू स्टार होटल-रिसॉर्ट्स-विला (1400) : किराया 800 से 8,000

तीन दिन के फैमिली पैकेज के दाम 15 से 75 हजार रुपए मध्यम-छोटे होटल-रिसॉर्ट्स 15,000 से 75,000 रुपए तक के फैमिली पैकेज दे रहे हैं। लग्जरी होटलों ने किराया 50% तक बढ़ा दिया है। कुछ होटलों ने कीमतें दोगुनी तक कर दी हैं। नाथद्वारा, कुंभलगढ़ और उदयपुर में देशभर से बुकिंग हो रही है।

चुनौती : यातायात जाम और लपके बन सकते हैं मुसीबत गुजरात से आने वाले पर्यटक निजी वाहनों से आते हैं। दबाव बढ़ने से वॉलसिटी, कलेक्ट्रेट से उदियापोल, बापू बाजार, अश्विनी बाजार और चांदपोल तक जाम की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही लपकों से पर्यटकों को सुरक्षा देना भी जरूरी है।

जुलाई में 1.50 लाख पर्यटक घूमने पहुंचे थे उदयपुर में इस बार मानसून की शुरुआत अच्छी रही। इससे पर्यटन को रफ्तार मिली है। जून में 16 साल में पहली बार 1.42 लाख पर्यटक आए, जो मई से 35 हजार ज्यादा थे। इसके बाद जुलाई में 1.50 लाख पर्यटक पहुंचे। पर्यटन विभाग के अनुसार, दीपावली पर 4 दिन के वीकेंड में करीब 60 हजार पर्यटक अतिरिक्त आते हैं। इस लिहाज से इन तीन दिनों में रोज आने वाले 15000 पर्यटकों के अलावा करीब 35000-40000 अतिरिक्त आएंगे। यानी तीन दिन में उदयपुर में कुल 50000 से 55000 हजार पर्यटक पहुचेंगे। इसकी वजह से आर्ट्स एंड क्राफ्ट, ऑटो, टैक्सी, टैम्पो, फूल वालों सहित विभिन्न तरह के रोजगार से जुड़े 1 लाख से ज्यादा कामगारों को अच्छे रोजगार की उम्मीद है।

एक्सपर्ट्स: शिखा सक्सेना- पर्यटन उप निदेशक, राजेश अग्रवाल- उपाध्यक्ष, होटल एसो.



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading