![]()
बीकानेर के धोरों पर अगर आपको गोवा जैसा नजारा देखने को मिले तो आप चौंक जाएंगे पर ये सच है। बीकानेर से 144 किलोमीटर दूर 211 करोड़ रुपए से ऐसा जलाशय तैयार किया गया है जिसमें कई झीलें समाहित हो जाएं। रेत के टीलों के बीच बनी झील से गोवा के किसी बीच जैसा नज
आरडी 507 और 750 हेड बीकानेर जिले में हैं। 507 हेड बनकर तैयार है। 2000 एमसीएफटी क्षमता वाला जलाशय आधा भर गया है। यानी करीब 1000 एमसीएफटी पानी एकत्र हो गया। आधा जलाशय भरते ही गोवा के बीच जैसा नजारा देखने को मिलने लगा है। अब लोग वहां दूर-दूर से जाने लगे हैं। इसी झील के पानी से हर घन नल कनेक्शन योजना को सालभर पानी दिया जाना है। संकट में बीकानेर शहर को भी पानी इस जलाशय से मिल सकेगा।
जाने जलाशय के बारे में
- जलाशय का बेड लेवल 173.48 मीटर
- एफएसएल ऑफ कैनाल 179.59 मी.
- फुल रिजर्ववायर लेवल 176 मी.
- पानी की भराव क्षमता- 2000 एमसीएफटी
- खर्च 211 करोड़ रुपए
- जलाशय के आसपास सड़क की लंबाई 15 किलाेमीटर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments