![]()
सिणधरी के पास राइका समाज के बच्चों के लिए राजकीय आवासीय विद्यालय जेतेश्वर धाम अपनी खूबसूरती को लेकर खास है। वजह ये है कि इसकी बनावट आम बिल्डिंग से हट कर है, इसे जर्मन पैटर्न पर बनाया गया है। पहाड़ी इलाकों में बनने वाली बिल्डिंग की दर्ज पर इस आवासीय व
2021 में आवासीय स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। यहां राइका समाज के 280 बच्चे आवासीय रहकर पढ़ाई कर रहे है। क्लास 6 से 12 तक है। प्रत्येक क्लास में 40 बच्चों का एडमिशन है। इसके लिए भी 50 फीसदी बालोतरा जिले के बच्चे आरक्षित है, वहीं 50 फीसदी पूरे प्रदेश से बच्चों का एडमिशन होता है।
जेतेश्वर धाम पूरा वाई-फाई लैस है। यहां बच्चों के लिए ओपन जिम है। खेल के लिए बास्केट बॉल, हॉकी, खो-खो, ऐथेलेक्टिस सहित कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही है। 11 बच्चों का स्टेट लेवल पर चयन हुआ है। शानदार पढ़ाई की वजह से शत प्रतिशत रिजल्ट है। यहां आवासीय रहकर पढ़ने वाले बच्चों के लिए निशुल्क है। इसके अलावा खेत मैदान भी है। स्टाफ के लिए क्वार्टर भी है। हर क्लास में स्मार्ट बोर्ड है। बच्चे डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई कर रहे है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments