![]()
कैलादेवी| प्रसिद्ध शक्ति धाम कस्बा कैलादेवी में इन दिनों चल रहे शारदीय नवरात्र मेले का बुधवार को महानवमी पर कन्या लांगुराओं को भोजन करवाने के साथ ही संपन्न हो गया। महानवमी पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला मां के दर्शन कर मनौतियां मांगी।
धार्मिक मान्यता के चलते श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन करवाते हैं। ऐसी मान्यता है मां के दरबार में बच्चों के मुंडन, चोटी, लटूरी उतरवाने का विशेष महत्व होता है। जिसके चलते शारदीय नवरात्र मेले में भी श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन करवाते हैं। हालांकि चैत्र मास के मेले में मुंडन अधिक होते है। इस मेले में भी बच्चों के मुंडन होते हैं। कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट स्थापना प्रदीप द्विवेदी ने बताया की सफाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री कैलादेवी जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुंडन का ठेका दिया हुआ है और मंदिर ट्रस्ट द्वारा मुंडन कक्ष बनवा रखा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments