![]()
मानसरोवर थाना इलाके में रविवार देर रात 11:30 बजे हुए विवाद में एक युवक की गोली लग गई। घटना के बाद युवक अपने साथी को लेकर भांकरोटा की ओर भागे, जहां पर थाने के कांस्टेबल प्रवीण ने संदिग्ध गाड़ी को देखते हुए लोगों को रोक दिया। इसके बाद पूछताछ में उन्हों
घटना की सूचना मानसरोवर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की सत्यता का पता कर रही है।
थाना अधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि घायल युवक हर्षवर्धन निवासी पाली है उसका साथी खुशहाल है, जिसका विवाद भांकरोटा थाना इलाके में आने वाली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले साथी लोकेंद्र गुर्जर से चल रहा था। गत दिनों पहले दोनों का विवाद हुआ। इसके बाद आपसी बातचीत हो गई थी, लेकिन दोनों में फिर दोबारा से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। दोनों ही पक्ष मानसरोवर भारत माता रोड स्थित रेस्टोरेंट पर मिले, जहां पर फायरिंग की घटना हुई। इस फायरिंग में पाली निवासी हर्षवर्धन के कंधे में गोली लग गई। गोली किस पक्ष की ओर चलाई गई इसका खुलासा देर रात तक नहीं हो पाया। पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments