☜ Click Here to Star Rating


प्रदेशभर के डेढ़ करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाने के प्रोजेक्ट पर विवाद व विरोध तेज हो गया है। स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीमों को जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है। डिस्कॉम के इंजीनियरों को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का

.

प्रदेश में कुल 1 करोड़ 42 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इनमें जयपुर डिस्कॉम में 47.63 लाख उपभोक्ताओं के मुकाबले 2.13 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं। अजमेर डिस्कॉम में 54.32 लाख उपभोक्ताओं के मुकाबले 1.57 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसके बाद जोधपुर डिस्कॉम में 40.80 लाख उपभोक्ताओं के मुकाबले केवल 55 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। राजस्थान में तीनों डिस्कॉम में केवल 4.25 लाख स्मार्ट मीटर ही लगाए गए हैं। प्रदेश में अधिकांश इलाकों के लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार कर दिया है।

10 हजार करोड़ के लगेंगे स्मार्ट मीटर : अजमेर डिस्कॉम ने 1269 करोड़ 56 लाख के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए। जयपुर डिस्कॉम ने 3121.42 करोड़ रुपए से ज्यादा का स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दे दिया। इसी तरह जोधपुर डिस्कॉम ने भी स्मार्ट मीटर को 3 टेंडर जारी किए गए। तीनों डिस्कॉम के टेंडर की कुल राशि 10 हजार करोड़ से ज्यादा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading