☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में आज बारां, भरतपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं समेत कुछ जिलों के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इन इलाकों में 2 इंच तक पानी बरसा, जबकि जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर समेत आसपास के जिलों में दिन में बादल छाए। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में

.

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में इस सप्ताह भी मानसून कमजोर रह सकता है। इसको देखते हुए मौसम केन्द्र जयपुर ने 14 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात बारां जिले के अटरू में 50MM दर्ज हुई। बारां के छबड़ा में 5, दौसा के बांदीकुई में 18, भरतपुर के डीग में 2, जयपुर के आंधी में 2, कोटपूतली में 3, झालावाड़ के खानपुर में 6, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 8, करौली के हिंडौन में 10, अलवर के नीमराणा में 3, सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 6 और नीमकाथाना में 5MM बरसात हुई। इनके अलावा अलवर, जयपुर, दौसा, सीकर, धौलपुर, भरतपुर के अन्य कुछ इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ अब भी अपनी नॉर्मल पोजिशन से उत्तर की तरफ बनी हुई है। ये ट्रफ वर्तमान में फरीदकोट, लुधियाना, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी होकर गुजर रही है। इसके कारण कोर जोन राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा के एरिया में बारिश बहुत कम हो रही है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में लगातार मौसम शुष्क रहने से गर्मी तेज होती जा रही है। कल गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जै



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading