☜ Click Here to Star Rating



पाली में एक युवक पर रविवार रात को कुछ युवकों ने घेर कर फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जिले भर में आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई।

.

ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि घटना सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सलोदरिया गांव में रविवार रात को हुई। गोली लगने से पाली जिले के आमलिया (नाना) गांव निवासी 25 साल का बंटी उर्फ पुष्पेंन्द्र सिंह नाम का युवक अपने ननिहाल सेदरिया गांव आया हुआ था। जिस पर रविवार रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित वही जिले भर में नाकाबंदी भी करवाई। आरोपी कौन थे उन्होंने युवक को गोली क्यों मारी इसको लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

सीने में लगी गोली पुष्पेन्द्र बाइक पर अपने दोस्त राजवीर के साथ सलोदरिया से शिवगंज की तरफ जा रहा था। इस दौरान कार में कुछ युवक उतरे। उन्होंने नकाब पहन रखा था। जिनमें से एक ने गोली चलाई। जो सीधे पुष्पेन्द्र के सीने में लगी। जिसस वह घायल हो गया। आरोपी वहा से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की कार जब्त की है। उनकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि रंजिश के चलते पुष्पेन्द्र पर आरोपियों ने हमला किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading